शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। हंस फाउण्डेशन के संस्थापक माता मंगला व भोले महाराज ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके कैम्प कार्यालय में मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने आपदा पीड़ितों के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री को 11 करोड़ रुपए का चेक सौंपा।
मुख्यमंत्री धामी ने हंस फाउण्डेशन के संस्थापक माता मंगला व भोले महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हंस फाउण्डेशन समय समय पर राज्य सरकार को सहयोग करता है। राज्य में जब भी कोई आपदा आती है या जरूरतमंदों को कोई जरूरत होती है, तो हंस फाउण्डेशन सेवा के कार्यों में हमेशा आगे आता है। कोरोना काल में भी हंस फाउण्डेशन ने अनेक तरह से सेवा के कार्य किये हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य क्षेत्रों में हंस फाउण्डेशन ने राज्य सरकार को लगातार सहयोग किया है।


More Stories
चारधाम यात्रा: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले
देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण
आईटीबीपी के वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर का मुख्यमंत्री धामी के किया शुभारंभ