-आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे पूर्व आईएएस रामविलास यादव की पत्नी कुसुम विलास यादव को विजिलेंस गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। प्रकरण पर शुक्रवार को न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की अदालत में सुनवाई होगी।
आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार पूर्व आईएएस रामविलास यादव की पत्नी कुसुम विलास यादव ने अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। इस प्रकरण पर शुक्रवार को न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की अदालत में सुनवाई होगी।
मामले के अनुसार आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे पूर्व आईएएस रामविलास यादव की पत्नी कुसुम विलास यादव को विजिलेंस गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। विजिलेंस ने कुछ दिन पहले कुसुम यादव और उनकी बेटी को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था।
आय से अधिक संपत्ति के मामले में जब पूर्व आईएएस रामविलास यादव से पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि सारा हिसाब-किताब उनकी पत्नी कुसुम यादव के पास ही है। ऐसे में कुसुम यादव ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।


More Stories
केनरा बैंक से 1109 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी, उत्तराखंड में CBI का छापा
उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
उत्तराखंड के 700 तीर्थयात्री सोमनाथ के लिए रवाना