-पुलिस ने बताया कि काजल के परिजनों ने उसके पति रवि, जेठ राहुल और जेठानी कंचन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, जेठ और जेठानी फरार हैं। शादी 3 महीने पहले हुई थी। हत्या से पहले रात में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था।
(Uttarakhand Meemansa News)। उत्तर-प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में शादी के तीन महीने बाद ही युवक ने अपनी नव-विवाहित पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि थाना इकोटेक-प्रथम के घरबरा गांव में रहने वाले रवि की काजल से 3 महीने पहले शादी हुई थी। शनिवार देर रात रवि ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी पत्नी काजल की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पांडे ने बताया कि काजल के परिजनों ने उसके पति रवि, जेठ राहुल और जेठानी कंचन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, काजल के जेठ और जेठानी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि हत्या से पहले रात में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। शुरुआती जांच में पति-पत्नी में अनबन की बात सामने आई है। मार्च 2022 में ही दोनों की शादी हुई थी।


More Stories
पाबौ में 55 लाख की लागत से बनेगा बिडोली विद्युत उपकेंद्र
यूके पीसीएस 2024 का परिणाम जारी, जसमीत कौर ने किया टॉप
शनिवार रहा हादसों का दिन, सड़क दुर्घटनाओं में नौ की मौत