-बाबा रामदेव ने कहा कि आग लगाने, ट्रेन फूंकने से देश का नुकसान होता है। राष्ट्रीय संपत्ति का नुकसान आत्मघात है। जो किसी भी युवा को नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश फूंककर देश की सेवा नहीं की जा सकती।
(Uttarakhand Meemansa News)। अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे विरोध के बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिन्हें विरोध करना है वह करें। लेकिन, अहिंसक तरीके से। रामदेव ने कहा कि सेवा चाहे एक दिन के मिले या चार साल मिले या पांच साल की मिले, देश के बुद्धिजीवी लोगों की राय उस पर आ चुकी है। विरोध के सुर सत्ता के कानों तक पहुंच चुके हैं। मुझे लगता है धीरज रखने की आवश्यकता है।
बाबा रामदेव ने कहा कि इसका समाधान अवश्य निकलेगा। सभी को थोड़ा शांति रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी योग पथ पर चलें। योग पथ पर चलकर जो विरोध भी करता है वह अहिंसक होता है। अहिंसक धर्म, अहिंसक राजनीति, अहिंसक आंदोलन, अहिंसक व्यापार होना चाहिए।
अग्निपथ योजना पर जो भी बदलाव होगा, सरकार कर रही है और करेगी। आग लगाने से ट्रेन फूंकने से देश का नुकसान होता है। यह राष्ट्रीय संपत्ति का नुकसान आत्मघात है। बाबा रामदेव ने कहा कि यह किसी भी युवा को नहीं करना चाहिए। मिलिट्री में रहकर आप देश की सेवा करना चाहते हैं। लेकिन, देश फूंककर देश की सेवा कैसे करेंगे।


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग