February 2, 2026

Uttarakhand Meemansa

News Portal

मुख्यमंत्री धामी आज लेंगे विधानसभा सदस्यता की शपथ

-मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत उपचुनाव में 55 हजार से अधिक मतों के अंतर से हासिल की जीत 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार (आज) को विधानसभा सदस्यता की शपथ लेंगे। इसके लिए विधानसभा भवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण मुख्यमंत्री धामी को सदस्यता की शपथ दिलाएंगी।

मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत उपचुनाव में 55 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की है। विधानसभा का बजट सत्र 14 जून से शुरू हो रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री 13 जून को विधानसभा सदस्यता की शपथ लेंगे।

विधानसभा स्थित स्व. प्रकाश पंत भवन के सभागार में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां की गई हैं। जिसमें मंत्री, विधायकों के साथ अधिकारी व अन्य अतिथि शामिल होंगे।

news