-नैनीताल पुलिस ने एक व्यक्ति को नाबालिग पोती को पैसे का लालच देकर रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी काे जेल भेजा दिया है।
(Uttarakhand Meemsnsa News)। नाबालिग पोती के साथ दुष्कर्म के आरोपी दादा को भीमताल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ थाने में पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज था।
थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि भीमताल से लगे एक गांव के व्यक्ति के खिलाफ परिजनों ने 24 मई को नाबालिग पोती को पैसे का लालच देकर दुष्कर्म का आरोप लगते हुए तहरीर दी थी। खेत में बुलाकर दुष्कर्म की घटना का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद आरोपी चंद्र फरार था। शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पॉक्सो न्यायालय हल्द्वानी में पेश किया गया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। टीम में उप निरीक्षक राजकुमारी, चंद्र सिंह बोरा आदि शामिल रहे।


More Stories
पाबौ में 55 लाख की लागत से बनेगा बिडोली विद्युत उपकेंद्र
यूके पीसीएस 2024 का परिणाम जारी, जसमीत कौर ने किया टॉप
शनिवार रहा हादसों का दिन, सड़क दुर्घटनाओं में नौ की मौत