-सुरकंडा देवी रोपवे शुरू होने से यहां स्वरोजगार बढ़ेगा और मंदिर तक पहुंचने के लिए लोगों को सुविधा मिलेगी।
(Uttarakhand Meemansa News)। टिहरी जिले के धनोल्टी में रोपवे सुविधा कुछ दिन पहले शुरू हो गई थी। लेकिन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को इसका लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री के साथ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहे। पूर्वाह्न 11. 55 बजे मुख्यमंत्री धामी को कद्दूखाल पहुंचकर सुरकंडा देवी रोपवे का लोकार्पण करना था। लेकिन, उन्हें पहुंचने में देरी हो गई। दोपहर बाद रोपवे का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सुरकंडा देवी रोपवे शुरू होने से यहां स्वरोजगार बढ़ेगा और मंदिर तक पहुंचने के लिए लोगों को सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा में इस बार रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। देवभूमि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने की कवायद तेज हो गई है।
उन्होंने कहा कि धनोल्टी क्षेत्र में तीर्थाटन/पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए हेलीपैड बनाया जाएगा। हेलीपैड के लिए जिला प्रशासन भूमि का चयन करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी झील को दुनिया का सबसे बेहतर पर्यटन स्थल बनाने की योजना है। झील क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए भारत सरकार से पहले 12 सौ करोड़ की स्वीकृति मिली थी, जिसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। 800 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भारत सरकार को और भेजा गया है।


More Stories
पाबौ में 55 लाख की लागत से बनेगा बिडोली विद्युत उपकेंद्र
यूके पीसीएस 2024 का परिणाम जारी, जसमीत कौर ने किया टॉप
शनिवार रहा हादसों का दिन, सड़क दुर्घटनाओं में नौ की मौत