-ऊधमसिंहनगर जिले में शुक्रवार को एक शादी समारोह में जमकर ड्रामा हुआ। शादी की रस्मों के बीच एक महिला दूल्हे की चप्पल से पिटाई करने लगी। महिला दूल्हे की दूसरी पत्नी थी। शातिर दूल्हा तीसरी शादी रचाने आया था।
Uttarakhand Meemansa news)। ऊधमसिंहनगर जिले के गदरपुर में तीसरी शादी करने आए दूल्हे की दूसरी पत्नी और अन्य महिलाओं ने चप्पलों से जमकर पिटाई की। मौके पर पुलिस ने दूल्हे को गुस्साए परिजनों से बचाकर थाने पहुंचाया। पूछताछ में दूल्हे पर पूर्व में एक युवती को तलाक देकर छोड़ने और एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला भी संज्ञान में आया है।
शुक्रवार दोपहर एक धर्मशाला में वैवाहिक समारोह चल रहा था। बरात पहुंच चुकी थी। दूल्हे के स्वागत की रस्में चल रहीं थीं। तभी मथुरा जिले के महावन थाना क्षेत्र की वाली महिला अपने परिजनों के साथ पुलिस को लेकर वहां पहुंच गई। महिला ने बताया कि मुरादाबाद निवासी दूल्हे ने उसके साथ 27 अप्रैल 2021 को विवाह किया था। उसकी हरकतों की वजह से वह मायके चली गई थी। उसे पता चला कि उसका पति गदरपुर में शादी कर रहा है।
वधू पक्ष की महिलाओं ने भी बरसा दीं चप्पलें
पुलिस ने दूल्हे से पूछताछ की तो वह घबरा गया। उसकी सच्चाई जानकर वधू पक्ष के लोग भी हक्का-बक्का रह गए। शादी की खुशियों में खलल पड़ गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच महिला (पत्नी) ने चप्पल निकालकर दूल्हे की पिटाई शुरू कर दी। दूल्हे की पिटाई होते देखकर वधू पक्ष की महिलाओं ने भी उस पर चप्पलें बरसा दीं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी दूल्हे को आक्रोशित भीड़ से बचाकर थाने ले आए।
दूल्हे के परिजन भी तितर-बितर
बरात लेकर आए दूल्हे के परिजन भी तितर-बितर हो गए। व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ के नेतृत्व में व्यापारियों ने भी थाने पहुंचकर दूल्हे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शातिर दूल्हे के चौंकाने वाले कारनामे
पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने आया दूल्हा चालाक और शातिर है। वह पैरा मिलिट्री फोर्स में कुक है। पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। उस पर वर्ष 2013 में कांठ थाने में युवती के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। 2013 में ही उसने ठाकुरद्वारा मुरादाबाद निवासी युवती से शादी की और बाद में तलाक दे दिया था।


More Stories
चमोली टनल हादसा: दो दिन से गिर रहा था मलबा, परियोजना प्रबंधन ने किया अनदेखा
एसआईआर: आपत्ति नोटिस हल्के में न लें, लापरवाही पड़ सकती है भारी
चमोली में निर्माणाधीन टनल में भूस्खलन से नौ मजदूरों की मौत, मृतकों की सूची