February 2, 2026

Uttarakhand Meemansa

News Portal

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट एक-दूजे के हुए, लिए सात फेरे … नहीं होगा रिसेप्शन

-दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर शारीरिक रूप से बेटे रणबीर कपूर की शादी में भले ही अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं करा पाए। लेकिन, शादी के दौरान उनकी तस्वीर को खास स्थान पर रखा गया था। ऋषि कपूर की फोटो को फूलों से सजाया गया था।

बॉलीवुड के मशहूर स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस दौरान रणधीर कपूर, बबिता कपूर , करीना कपूर, करिश्मा कपूर, पूजा भट्ट, आकाश अम्बानी, श्लोका अंबानी से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स मौजूद थे।

शादी के दौरान ऋषि कपूर को भी श्रद्धांजलि दी गई थी। रणबीर-आलिया की शादी से करीना कपूर, करण जौहर और करिश्मा कपूर की पहली तस्वीर सामने आई है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने आज सात फेरे ले लिए हैं। आलिया भट्ट को अपनी बेटी मानने वाले करण जौहर ने फेरों के बंधन की एक गांठ को बांधा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी का रिसेप्शन नहीं कर रहे हैं।

news