-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की दिशा में बड़ी पहल की है। भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए उन्होंने आम जनता के लिए 1064 नंबर व वेब एप जारी किया है।
(Uttarakhand Meemansa News)। उत्तराखंड में दोबारा मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद पुष्कर सिंह धामी एक्शन में हैं। भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए उन्होंने आम जनता के लिए 1064 नंबर व वेब एप जारी किया है। प्रदेश में कहीं भी भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए आम जनता इस नंबर पर कॉल कर सकती है। जनता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री धामी लगातार राज्य के विकास के लिए जरूरी योजनाओं पर ध्यान लगाए हुए हैं। अधिकारियों की बैठकें लेने के साथ ही वह स्वयं भी निरीक्षण कर रहे हैं। शुक्रवार (आज ) को उन्होंने एक और फैसला राज्य हित में लिया है। उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की ओर से बड़ा कदम उठाया है। इससे प्रदेश की जनता को राहत मिलेगी। प्रदेश में कहीं भी भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए आम जनता इस नंबर पर कॉल कर सकती है। जनता की शिकायत पर तुंरत कार्रवाई की जाएगी। कहा कि उनका पूरा ध्यान जनता की सेवा पर है।


More Stories
बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू को मिला ‘श्रृंखलाश्री उत्तराखंड रत्न’ सम्मान
चारधााम यात्रा का प्लान सावधानी से बनाएं, 12-13 मई को मौसम का ऑरेंज अलर्ट
अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस पर विशेष: कवि वीरेन्द्र डंगवाल ‘पार्थ” का एक छंद