-रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय महिला ने भतीजे के साथ यौन संबंध बनाए। महिला भतीजे को एड्स संक्रमित करना चाहती थी। इस वजह से उसने ऐसा कदम उठाया। किशोर व उसके परिजनों को महिला के एड्स संक्रमित होने का पता चला तो हड़कंप मच गया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है
(Uttarakhand Meemansa news)। महिला ने अपने जेठ के 15 वर्षीय लड़के के साथ यौन संबंध बनाए। महिला एड्स संक्रमित थी। महिला के पति की मौत भी एड्स के संक्रमण के चलते हुई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर किया। उसके बाद महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय महिला ने अपने भतीजे के साथ संबंध बनाए। मिली जानकारी के अनुसार महिला भतीजे को एड्स संक्रमित करना चाहती थी। इस वजह से उसने ऐसा कदम उठाया। किशोर व उसके परिजनों को महिला के एड्स संक्रमित होने का पता चला तो हड़कंप मच गया।
किशोर के घरवालों ने बताया कि महिला अपने गांव पूरनपुर पीलीभीत गई थी। जहां महिला के जेठ का बेटा पहले से मौजूद था। महिला ने किशोर को झांसे में लेकर उसके साथ यौन संबंध बनाए थे। कुछ दिन बाद जब किशोर परिजनों के साथ ट्रांजिट कैंप स्थित आवास में आया तो महिला ने फिर उसके साथ यौन संबंध बनाए।
किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने लड़के का मेडिकल कराया। महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


More Stories
नौ विभूतियों को मिला नवरत्न साहित्य सम्मान
सौरभ मैठाणी टोक्यो जापान में बिखेरेंगे गढ़वाली संस्कृति के रंग
शालनियों के कहानी संग्रह ‘शाम–सवेरे’ का हुआ लोकार्पण