February 3, 2026

Uttarakhand Meemansa

News Portal

जालसाज प्रेमी: प्रेमिका के लाखों रुपए हड़पे, फिर शादी से किया इंकार

-युवक ने शादी का झांसा देकर महिला प्रेमजाल में फंसाया। 4 माह पूर्व युवक ने बताया कि वह राशन की (सरकारी सस्ते गल्ले की) दुकान ले रहा है। दुकान से मोटा मुनाफा होगा और दोनों उसे आपस में बांट लेंगे। युवक के झांसे में आकर उसने 2 लाख रुपये दे दिए।

(Uttarakhand Meemansa news)। महिला ने प्रेमी पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर महिला ने कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अपनी रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

यूपी के जिला जालौनी थाना कदौरा क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 7 वर्ष से भगवानपुर के रायपुर गांव में किराए के मकान में रहकर फैक्टरी में काम कर रही है। फैक्टरी में उसकी मुलाकात छुटमलपुर निवासी युवक से हुई थी। युवक ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। 4 माह पूर्व युवक ने बताया कि वह राशन की (सरकारी सस्ते गल्ले की) दुकान ले रहा है। दुकान से मोटा मुनाफा होगा और दोनों उसे आपस में बांट लेंगे।

आरोप है कि युवक के झांसे में आकर उसने 2 लाख रुपये दे दिए। कुछ दिन बाद उसने युवक से शादी की बात कही। युवक ने इनकार कर दिया। इस पर उसने अपनी रकम वापस मांगी तो लौटाने से इनकार कर दिया। अब उसने फैक्टरी में आना और फोन उठाना भी बंद कर दिया। महिला ने पुलिस से अपनी रकम वापसी की गुहार लगाई है।

news